वरिष्ठ पत्रकार किशन लाल कथूरिया का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार किशन लाल कथूरिया का निधन क्षेत्र में शोक की लहर
जे टी न्यूज़

 

समस्तीपुर :
समस्तीपुर शहर के पंजाबी काँलोनी निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार किशन लाल कथूरिया का आज पटना स्थित एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया। वे करीब 62 वर्ष के थे।
स्व.कथूरिया हिन्दी साप्ताहिक सरायकी टाइम्स के संपादक भी थे।
इनके निधन पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार,रामबाबू सुमन, मुकेश कुमार, पत्रकार राजकुमार राय, जहांगीर आलम, शिवचंद्र झा, तरूण कुमार,रमेश शंकर राय,लक्ष्मी कांत सिंह,
मोहन कुमार मंगलम्,

शांति कुमार जैन,मो.नसीम, मंजरूल जमील,अमरदीप नारायण, मो.नईमुद्वीन आजाद, अफजल इमाम मुन्ना समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
स्व.कथूरिया का शुक्रवार को देर शाम समस्तीपुर शहर के जितवारपुर स्थित बूढी गंडक के मोक्षधाम मे अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button