किसान सम्मेलन तथा फसल प्रदर्शन का आयोजन
किसान सम्मेलन तथा फसल प्रदर्शन का आयोजन

जे टी न्यूज, खगड़िया, गोगरी: प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत अंतर्गत पितौंझिया गांव में ट्राइडेंट कंपनी के द्वारा किसान सम्मेलन तथा फसल प्रदर्शन का आयोजन किया गया।इस आयोजन में जिला के बीज विक्रेताओं को मौके पर बुलाकर आगामी फसलों की तैयारियों के बारे में बताया गया।इसमें उपस्थित हुए थोक एवं खुदरा विक्रेताओं से जिला के कृषि चक्र के बारे में जानकारी इकट्ठा किया गया।इस अवसर पर कंपनी के द्वारा उपचारित एवं संशोधित बीज से हुए उत्पाद की मात्रा एवं गुणवत्ता का प्रदर्शन किया गया।इसके साथ ही आगामी फसल के लिये कंपनी ने जो बीज तैयार कर रखा है,उसके बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर ईलाके के दर्जनों किसानों ने अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया तथा कंपनी के द्वारा प्रदत्त बीज से प्राप्त उपज के प्रति संतोष जताया।कंपनी के अधिकारियों ने विक्रेताओं को बताया कि मक्का में अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए अलग बीज का उत्पादन तैयार किया गया है।जबकि फरवरी प्लांट के रुप में अलग बीज डवलप किया गया है।वहीं धान के बीज में एक दर्जन किस्मों पर काम किया गया है,जिसमें हर प्रकार की मिट्टी के लिये बीजों की किस्म तैयार की गई है।कंपनी अगले फसल सीजन से किसानों को कीटनाशक के छिड़काव के लिये निःशुल्क ड्रोन सेवा उपलब्ध कराया जायेगा।इसका लाभ लेने के लिये किसानों को केवल कीटनाशक की कीमत देना होगा।
मौके पर कंपनी के सेल्स एवं मार्केटिंग मैनेजर उज्जवल कुमार,पूर्वी बिहार के मिथिलेश कुमार सिंह,एरिया सेल्स मेनेजर गजेन्द्र हिमांशु,टी एस एम
मिथलेश कुमार राही,
तथा एस ओ अमित कुमार समेत अम्बे कृषि केन्द्र मानसी से आयुष कुमार,दुर्गा कृषि केन्द्र महेशखूंट से मुकेश कुमार, अक्षित एंड अर्चित पितौंझिया से राजकिशोर,किसान घर मड़ैया से अरुण कुमार,जानकी कृषि केन्द्र नयागांव से शैलेश कुमार, किसान सेवा केन्द्र माधवपुर से सुमंत कुमार,हरिमोहन खाद बीज भंडार भरतखंड,तूफान ट्रेडिंग दुधैला,सिम्मी कृषि केन्द्र शिरनियाँ के प्रवीण मिश्रा,संत खाद बीज भंडार यूवी पसराहा, ज्योति कृषि केन्द्र लक्षमीनियाँ,महादेव कृषि केन्द्र पसराहा, संजीव कृषि केन्द्र पौरा,जय गुरु इंटरप्राइजेज,प्रशांत ट्रेडिंग पकड़ैल, पाकीजा इन्टरप्राइजेज मुश्कीपुर,निधि कृषि केन्द्र सुधीर,सोनू, सन्नी समेत दर्जनों अन्य मौजूद थे


