*किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करो* *रोहतास जिला का 38 वां किसान सम्मेलन संपन्न*

*किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करो*
*रोहतास जिला का 38 वां किसान सम्मेलन संपन्न*


सासाराम। बिहार राज्य किसान सभा का 38 वां रोहतास जिला किसान सम्मेलन सासाराम में प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम राज्य उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण करने के बाद बाबूराम सिंह और जगन्नाथ प्रसाद की 2 सदस्यीय अध्यक्ष मण्डली ने की।
सम्मेलन का उदघाटन करते हुए बिहार राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार देश को अमेरिकी साम्राज्यवाद का उपनिवेश बना कर रख दिया है। वह कोई भी काम अमेरिकन राष्ट्रपति के आदेश पर ही करते हैं ।यहीं कारण है कि आज देश गंभीर संकट से गुजर रहा है ।रुपया का तेजी से अवमूल्यन हो रहा है। सरकार किसानों की जमीनों को कॉर्पोरेट के हाथों सौंपने का मन बना लिया है और इस दिशा में काम कर रही है ।भारत अमेरिका कृषि समझौता ने भारत के किसानों का कमर तोड़ दिया है।अमेरिकी किसानों द्वारा उत्पादित सामानो को बिना किसी शुल्क के भारत में बेचने की खुली छूट दे दी गई है।


उन्होंने बताया कि आज देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।गैस, सीएनजी,डीजल, पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण महंगाई आकाश छू रही है।यह मोदी की सत्तालोलुप नीतियों के कारण हुआ है।लेकिन उसका ठिकड़ा आम जनता पर फोड़ना चाहते हैं।हमें किसान विरोधी,जन विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है और किसान और किसानी को बचाना है।इसके लिए संगठन को मजबूत बनाना है।
अंत में सर्व सम्मति से 13 सदस्यीय नई जिला कौंसिल बनाई गई।जिसके अध्यक्ष अनिल कुमार यादव,सचिव म. सत्तार अंसारी , उपाध्यक्ष राजमंगल पाण्डेय,संयुक्त सचिव मदन किशोर सिन्हा तथा कोषाध्यक्ष सुदर्शन सिंह चुने गए।

Related Articles

Back to top button