राजेन्द्र प्रसाद कें. वि. पूसा के कुलपति डॉ पी एस पांडेय “कन्फेडरेशन आफ हार्टीकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया” के कौटिल्य लोकनीति सम्मान से हुए सम्मानित।
राजेन्द्र प्रसाद कें. वि. पूसा के कुलपति डॉ पी एस पांडेय “कन्फेडरेशन आफ हार्टीकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया” के कौटिल्य लोकनीति सम्मान से हुए सम्मानित।

जेटीन्यूज़
समस्तीपुर/हरियाणा: मंगलवार का दिन केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए एक यादगार दिन बन गया, जी हां हम बात कर रहे डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के कुलपति डॉ पी एस पांडेय को कन्फेडरेशन आफ हार्टीकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कौटिल्य लोकनीति सम्मान से सम्मानित किया गया है। कुलपति डॉ पांडेय को यह पुरस्कार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कर कमलों से महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय में प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में अत्यधिक व्यस्तता के कारण कुलपति डॉ पांडेय के अनुपस्थिति में प्रोफेसर डॉ रवीश चंद्रा ने मुख्यमंत्री डा सैनी के हाथों से यह सम्मान ग्रहण किया। सम्मान के अतिरिक्त कुलपति डॉ पांडेय को एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है जिसमें उनके भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में उपमहानिदेशक रहते किये गये विशिष्ट कार्यों एवं कुलपति के रूप में दीक्षारंभ , डिजिटल एग्रीकल्चर समेत विभिन्न नवाचारो का उल्लेख किया गया है जिससे अन्य विश्वविद्यालयों की शिक्षा पद्धति में भी बदलाव आया है। कुलपति डॉ पांडेय ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों का सम्मान है।

उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के सभी लोग उनके वृहत परिवार के अंग है और सब मिलजुलकर कार्य करते है, जिसके कारण विश्वविद्यालय का और कुलपति के भी प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और जगह जगह देश भर में मान सम्मान होता है। कुलसचिव डॉ पी के प्रणव ने कुलपति को सम्मानित किये जाने पर बधाई दी और कहा कि कुलपति डॉ पांडेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। अभी हाल ही में विश्वविद्यालय के दो विभुतियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया और अब यह सम्मान और अत्यधिक गौरवान्वित करने वाला है। विश्वविद्यालय के विभिन्न निदेशक, अधिष्ठाता और कर्मचारियों ने भी कुलपति को बधाई दी। विश्विद्यालय के अंदर उत्सव सा माहौल है ।

