सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर द्वारा आयोजित जीर्णोद्धार कार्यक्रमा में पहुँचे मंत्री राम कृपाल यादव,03 दिवसीय प्रशिक्षणोपरांत प्रमाण पत्र का किया वितरण ।
सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर द्वारा आयोजित जीर्णोद्धार कार्यक्रमा में पहुँचे मंत्री राम कृपाल यादव,03 दिवसीय प्रशिक्षणोपरांत प्रमाण पत्र का किया वितरण ।

जेटीन्यूज़
समस्तीपुर: बुधवार को सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार द्वारा सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर द्वारा आयोजित जीर्णोद्धार कार्य का शिलापट्ट अनावरण एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षणोपरांत प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर तरूण कुमार विधान पार्षद, विनोद कुमार राय, अध्यक्ष, जिला केन्द्रीय सहकारी अधिकोष, समस्तीपुर अभय कुमार सिंह, अपर सचिव, सहकारिता विभाग निसार अहमद, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियों दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा , अनिल कुमार गुप्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं श्रीमती संगीता कुमारी, प्राचार्या, सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा, रेजयापुल हक, व्याख्याता – सह- सहायक निबंधक, सहयोग समितियों, पूसा, जितेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त निबंधक, अंकेक्षण प्रशिक्षकगण कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहें।
मंत्री ने जीर्णोद्धार शिलापट्ट अनावरण के समय अपने संबोधन में बिहार सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मूल आधार बने युवाओं में रोजगार के नये-नये अवसर पैदा हो साथ ही वेजफेड को ग्रामीण स्तर पर सशक्त बनाने पर जोड़ दिये। उन्होने कहा कि शहद उत्पादक, मखाना उत्पादक, मछली उत्पादक, बुनकर, कृषि एवं गैर कृषि कार्यों के लिये प्राथमिक सहकारी समिति के गठन से रोजगार के अवसर पैदा हो सकते है। गैर कृषि कार्य जैसे फूड प्रोसेसिंग यूनिट, जन औषधि, पेट्रोल पंप जैसे कार्य भी सहकारिता के माध्यम से किये जा सकते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पदाधिकारियों पैक्स प्रतिनिधियों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

उन्होने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर अपने कार्य कुशलता में वृद्धि लाने का अवाहन किया। जीर्णोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर में कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, छात्रावास, प्राचार्य आवास का मंत्री महोदय द्वारा फीता काटकर अनावरण किया गया।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र 17 दिनों तक चलेंगी माननीय मंत्री महोदय द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र, के परिसर में वृक्षारोपण कार्य भी किया गया एवं सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र परिसर चल रही नव-निर्माण योजना का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने सत्र की सफलता के लिये सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र के आयाजको को शुभकामनाएँ दी।
