मूसापुर पैक्स चुनाव में मुकेश कुमार राय निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, सभी सदस्य भी बने निर्विरोध

मूसापुर पैक्स चुनाव में मुकेश कुमार राय निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, सभी सदस्य भी बने निर्विरोध

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : जिले के समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत मूसापुर नगर निगम वार्ड संख्या-06 के पैक्स चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन का परिणाम सामने आया है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।वहीं पैक्स प्रबंधन समिति के सदस्य पदों पर भी सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। निर्वाचित सदस्यों में मनोज कुमार, विन्देश्वर राय, दिनेश राय, बैधनाथ पंडित, रंजू देवी, प्रमोद कुमार राय, निभा कुमारी, आलोक कुमार, पिंकी देवी एवं ललिता देवी शामिल हैं। एमएम


निर्विरोध निर्वाचन के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों और पैक्स सदस्यों के हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे।

Related Articles

Back to top button