नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम।

जेटीन्यूज़
समस्तीपुर: सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित सप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं के माध्यम से आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करना है। इसी क्रम में दिनांक 25 जून 2026 को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही समाहरणालय सभाकक्ष में दीप प्रज्ज्वलन, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी प्वाइंट, रंगोली कार्यक्रम तथा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में जिला खेल कार्यालय, जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र एवं एनसीसी कैडेट्स विंग के लगभग 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा), समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर, अधीक्षक, मद्य निषेध, समस्तीपुर, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, समस्तीपुर, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button