मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेल जाँच दल ने गुमटी संख्या -41 का लिया जायजा

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेल जाँच दल ने गुमटी संख्या -41 का लिया जायजा


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर-भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच जितवारपुर गुमटी संख्या -41 पर प्रायः घंटो माल गाड़ी खड़ी रहने की वजह से क्षेत्र के 20 हजार की आबादी को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l इसी मामले को लेकर विगत 24 जून को जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व मे राजद का एक शिष्टमण्डल समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक से मिल कर इसका स्थायी समाधान करने का आग्रह किया था l मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व मे गठित एक जाँच दल ने आज शुक्रवार को गुमटी संख्या –41 का जायजा लिया l गुमटी पर कार्यरत कर्मचारी तथा स्थानीय लोगो से इस सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की एवं आउटर सिंग्नल को भी देखा व वैकल्पिक संभावनाओ पर विचार किया l उन्होंने कहा की इस सम्बन्ध मे जाँच रिपोर्ट बना कर सम्बंधित वरीय पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया जाएगा l जाँच दल का नेतृत्व कर रहे रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी निदान हो जाएगा l

मौके पर रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार, सीनियर टी.सी.आई सिग्नल अश्वनी कुमार यादव, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, कांग्रेस के वरीय नेता विश्वनाथ हजारी, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, पूर्व सरपंच विधा भूषण यादव, शिक्षाविद प्रमोद कुमार कंठ तथा जिला राजद सचिव जयलाल राय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे l

Related Articles

Back to top button