वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प.
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प.

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में शुक्रवार को वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बन चुकी है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने और उसे व्यवहार में उतारने का अभियान है। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया। एवं संकल्प लिया कि हमलोग एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसकी रक्षा करेंगे ताकि आनेवाली पीढ़ियों को स्वस्थ, स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण हम सभी के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसी परिस्थिति में वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित शिक्षकों, कर्मियों एवं छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित परिसर निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस की छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन भी किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित जीवन शैली से जुड़े प्रेरक संदेश प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर एनएसएस की छात्राओं नमिता, मोना, रूपा, खुशी, मार्फा, सिम्मी, मनीषा, साक्षी, दिव्या , मोनिका, विशाखा , शाहीन खानम आदि ने पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. सोनल कुमारी, डॉ. स्वीटी दर्शन, डॉ बबली कुमारी, सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक प्रतिबद्धता के संदेश के साथ हुआ।


