वरिष्ठ पत्रकार सत्येंदु सुमन के पिता का निधन, शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार सत्येंदु सुमन के पिता का निधन, शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार सत्येंदु सुमन के पिता का निधन, शोक की लहर

उनका अंतिम संस्कार मनिहारी गंगा घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ

जे टी न्यूज, कटिहार: कटिहार के वरिष्ठ पत्रकार सत्येंदु सुमन के पूज्य पिता श्री रोहित मल्लिक (75 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत, सामाजिक क्षेत्र और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय रोहित मल्लिक एक प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं ठाकुर अनुकूल चंद्र के परम शिष्य थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक सेवा, आध्यात्मिक मूल्यों और मानवीय सरोकारों को सदैव प्राथमिकता दी। उनके सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व ने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
उनका अंतिम संस्कार मनिहारी गंगा घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जहां परिजन, शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
स्वर्गीय रोहित मल्लिक के निधन पर विभिन्न सामाजिक, पत्रकारिता एवं राजनीतिक क्षेत्रों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इधर पत्रकार डॉ. रूद्र किंकर वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा आदि ने भी स्वर्गीय श्री रोहित मल्लिक को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया है I
ॐ शांति।

Related Articles

Back to top button