पसराहा आदर्श थाना भवन का निर्माण पूर्ण आंदोलनकारी बधाई के पात्र, नए भवन में थाना को शिफ्ट करने की किया मांग
पसराहा आदर्श थाना भवन का निर्माण पूर्ण आंदोलनकारी बधाई के पात्र, नए भवन में थाना को शिफ्ट करने की किया मांग 
जे टी न्यूज, खगड़िया/पसरहा: पसराहा आदर्श थाना भवन निर्माण संघर्ष समिति के प्रवक्ता किरण देव यादव ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से नए भवन में थाना को शिफ्ट करने की मांग किया है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि विगत वर्षों लंबे संघर्ष के बाद आदर्श थाना भवन का निर्माण पसरहा स्टैंड व रेलवे स्टेशन, एन एच के निकट संभव हो सका।
श्री यादव ने कहा कि उक्त आदर्श थाना को अनावश्यक एवं अवैध तरीके से सौढ पंचायत के चोउर में एकांत एवं अपराधिक स्थल पर व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण कथित जनप्रतिनिधियों के विशेष पहल पर शिलान्यास कर तक दिया गया था। जबकि बड़ी आबादी पसराहा थाना के इर्द-गिर्द दर्जनों गांव कई पंचायत के आम जनता की सुरक्षा का सवाल था। ऐन वक्त पर आदर्श थाना भवन निर्माण संघर्ष समिति का गठन कर चरणबद्ध आंदोलन किया गया, यहां तक कि जेल भरो आंदोलन को ऐतिहासिक सफल किया गया था, परिणामत: यथा स्थान पूर्व स्थल पर ही थाना भवन का निर्माण का आदेश हुआ एवं चरणबद्ध आंदोलन तथा आम जनता की एकता की जीत हुई।

समाजसेवी किरण देव यादव ने बताया कि आज आदर्श थाना भवन चार मंजिला मकान बनकर सज धज कर तैयार है। उद्घाटन कर जल्द नए भवन में थाना को शिफ्ट करने की जरूरत है। चाहार दिवारी तीन भागों में निर्माण हो चुकी है, मात्र एक भाग में कुछ एक लोगों द्वारा सरकारी भूमि अतिक्रमित है जिसे सख्ती से अतिक्रमण हटाने की जरूरत है। संघर्ष समिति के पहल पर अतिक्रमण कारियों को वैकल्पिक व्यवस्था बनाने हेतु अन्य स्थल पर सरकारी जमीन का पर्चा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिला चुकी है बावजूद कुछ तथाकथित लोग प्रदत्त स्थल पर बसने के बजाय उक्त थाना के स्थल को खाली नहीं कर रही है और ना ही पुलिस प्रशासन शक्ति से खाली करवा रही है।
संघर्ष समिति के सूत्रधार समाजसेवी किरण देव यादव ने अतिक्रमणकारियों को जल्द हटाने, उक्त भूमिहीन बेघर को आवंटित स्थल पर पुनर्वासित करने, बसाने एवं शेष भाग में चहारदिवारी जल्द बनाने तथा भवन को जल्द उद्घाटन कर नए भवन में थाना शिफ्ट करने की मांग जिला प्रशासन, सांसद राजेश वर्मा, विधायक बाबूलाल शौर्य एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट सरकार से किया है।

श्री यादव ने कहा कि सच्चिदानंद यादव, राजेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राजेश कुमार, रणवीर कुमार, अंशु कुमार, आदि ने किरण देव यादव के नेतृत्व में हुई आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिए थे। सभी बधाई के पात्र हैं इनके जज्बे को सलाम है। संघर्ष का चहुंओर मुक्त कंठ से सराहा गया।
बैठक में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
श्री यादव ने कहा कि “कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, जरूरत है तबीयत से एक पत्थर उछालो यारो, सही मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करो यारों” ।




