बिहार से 7 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर पर सैकड़ों महिलाएं धरना में शिरकत करेंगी – रामपरी
33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुंरत पारित कराने को लेकर एडवा ने बैठक किया

जे टी न्यूज,मधुबनी : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, (एडवा), आज 28 जुलाई को मधुबनी जिला के रांटी में महिलाओं की बैठक रेखा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक को संबोधित करते हुए एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पारित किया जाए यह मुद्दा सबसे पहले 1996 में संसद में बहस के लिए लाया गया एडवा समेत इस देश की लाखों महिलाऐं 30 बर्षो से महिला आरक्षण की मांग कर रही है। अभी तक जो भी दल सत्ता में रहे इस विधेयक को टाल मटोल कर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। यही वजह है कि महिलाओं का वोट प्रतिशत तो पुरुष से अधिक है लेकिन संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक चुनाव में कम होते जा रहा है।
एडवा तथा अन्य महिला संगठनों के द्वारा दिल्ली में चल रहा मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने के लिए लगातार जंतर मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरना कार्यक्रम में बिहार से 7अगस्त को सैकड़ो की संख्या में महिलाऐं जंतर-मंतर दिल्ली पहुंचेगी।
‌ मोदी सरकार नारी वंदन, महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं को झांसा देना चाहते हैं। मोदी सरकार महिला विरोधी हैं, देश में सबसे ज्यादा महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है , महिलाओं के रोजगार के लिए कोई नीति सरकार के पास नहीं है।


एडवा सरकार से मांग करती है कि बिना कोई देर किये बिना जनगणना और परिसीमन का अभी तुरंत महिला आरक्षण पारित कराया जाए। ताकि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके।
बैठक को एडवा के रीना कुमारी, मुन्नी खातुन, रेखा देवी, अपनी देवी,सोभिता देवी ,मुनकी देवी, मुन्नी खातून,रेखा देवी, सोनिया देवी सहित अन्य नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button