गंगा पंप जलाशय हेतु नवादा के मोतनाजे,मधुबन सहीत आधे दर्जन गांवों को उजड़ना बंद करो।
गंगा पंप जलाशय हेतु नवादा के मोतनाजे,मधुबन सहीत आधे दर्जन गांवों को उजड़ना बंद करो।

जे टी न्यूज़, पटना : 10 सितंबर को मोतनाजे में विशाल प्रतिरोध सभा को जल पुरुष राजेंद्र सिंह,सांसद सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, किसान नेता दिनेश कुमार एवं अशोक प्रसाद सिंह आदि संबोधित करेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित गाँवो का दौड़ा किया।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बिहार प्रभारी दिनेश कुमार एवं बिहार राज्य दूग्ध उत्पादक संघ के राज्य अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने प्रभावित गाँवों में जाकर लोगों से मिले।वहां लोगों का दुखड़ा को सुना।जिला प्रशासन एवं कम्पनी की गुंडागर्दी से लोगों में आक्रोश है।स्थिति काफी तनावपूर्ण है।पहले हमलोग मोतनाजे गांव पहुंचा। वहां सैकड़ों की तादाद में मौजूद किसान,
मजदूर, छात्र,नौजवान एवं महिलाओं से मिले।अपने पुरखों द्वारा सौंपे गए अपनी धरती माँ को किसी भी कीमत पर छोड़ने को ग्रामीण तैयार नहीं है। उन्होंने मर मिटने को कसम खा लिया है। किसानों का नारा है,हम अपना जान देंगे, मगर अपना जमीन नहीं देंगे। हम अपनी मां का सौदा नहीं करेंगे। मोतनाजे के किसान पंकज कुमार, पवन कुमार, नरेश कुमार एवं सुबोध कुमार आदि ने बताया की ना तो कोई कमिटी सोशल जांच के लिए गाँव आयी।ना ही लोगों से कोई सहमति ली गई। किसानों ने अभी तक कोई मुआवजा भी नहीं लिया है। गरीबों की दयनीय स्थिति पर जिला प्रशासन को तरस आनी चाहिए।मगर कम्पनी की दलाली में सारे नियम कानून को ताख पर रखकर दिन-रात जिला प्रशासन कम्पनी के खिदमत में लगी है।प्रशासन की गुंडागर्दी और पुलिसिया तांडव के द्वारा लोगों को आतंकित कर जबरन खेतों में लहलहाते धान की फसलों को जेसीबी और ट्रैक्टर से रौंद कर बर्बाद किया जा रहा है। एक-एक ईंट को जोड़कर जिस महल को हमारे पुरखों ने अपना खून जलाकर खड़ा किया।आज उसको बुलडोजर से रौदने के लिए प्रशासन आमादा है। हमारा प्रतिनिधिमंडल ने मधुबन गांव में जाकर वहां का भी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का जायजा लिया। वहां भी लोगों में काफी आक्रोश हैं। गांव के गरीब गुरुबे खास कर दलित,महादलित,पिछड़े एवं अति पिछड़े परिवारों के लोगों ने बताया कि गांव के दो चार दलालों को अच्छी खासी रकम देकर मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पुलिस प्रशासन एवं अपने दलालों की मदद से दिन रात गांव को बर्बाद करने पर तुला हुआ है।हमलोगों ने वहां मौजूद जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों से भी बात की।उन्होंने स्वीकार किया कि किसानों को मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। किसानों की जमीन लूटने की सरकारी साजिश को बेनकाब करने हेतु 10 सितंबर को 10बजे दिन में मोनताजे मधुबन में विशाल प्रतिरोध सभा आयोजित किया जाएगा। जिसे मेंग्सांसे एवं जल का नोबेल पुरस्कार विजेता, जिन्हें पूरा देश जल पुरुष कहकर पुकारता है,श्री राजेंद्र सिंह और बक्सर के सांसद श्री सुधाकर सिंह,बिहार सरकार के पुर्व मंत्री अखलाक अहमद, किसान नेता श्री दिनेश कुमार और अशोक प्रसाद सिंह संबोधित करेंगे
भवदीय

