प्रो अशोक कुमार मेहता ने विश्वविद्यालय मैथिली विभाग के अध्यक्ष के रूप में संभाला अपना कार्यभार
कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा के समक्ष दिया अपना योगदान
प्रो अशोक कुमार मेहता ने विश्वविद्यालय मैथिली विभाग के अध्यक्ष के रूप में संभाला अपना कार्यभार
कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा के समक्ष दिया अपना योगदान

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:विश्वविद्यालय मैथिली विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता ने आज कुलसाचिव कार्यालय में कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा के समक्ष अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रो मेहता एक अनुभवी शिक्षक एवं पदाधिकारी रहे हैं, इनके मार्ग दर्शन में विश्वविद्यालय मैथिली विभाग अकादमीक स्तर पर सुदृढ़ होगा और शोध के क्षेत्र में एक अलग पहचान कायम करेगी। उक्त अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक- प्रो दमन कुमार झा, डॉ अभिलाषा कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ सुरेश पासवान के अतिरिक्त सीनेट सदस्य हाफिज अबु सहमा, उप अध्यक्ष, छात्र कल्याण डॉ अनिन्द्र शर्मा, उप कुलसचिव प्रथम डॉ उमाकांत पासवान, विकास पदादिकारी डॉ अभिषेक राय, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार, चन्दन यादव आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रो मेहता को पाग, चादर एवं फूल से स्वागत किया। अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनायें दी।



