डा घनश्याम राय बने यूआर कालेज रोसड़ा के प्राचार्य

डा घनश्याम राय बने यूआर कालेज रोसड़ा के प्राचार्य

जेटी न्यूज, दरभंगा।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्थानांतरण कमिटी की अनुशंसा के आलोक में डा घनश्याम राय एसोसिएट प्रोफेसर यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ पोलिटिकल साइंस का स्थानांतरण यू आर कालेज रोसड़ा में कर दिया है। कुलपति ने डा राय को यूं आर कालेज रोसड़ा का प्रोफेसर इंचार्ज बनाने की भी कृपा की है।इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अजय कुमार पंडित ने अधिसूचना जारी कर दिया है। जिसमें यूआर कालेज रोसड़ा के प्राचार्य डा प्रवीण कुमार प्रभंजन को तत्काल डा घनश्याम राय को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि डां राय पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलसचिव पद से विरमित होकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में कुछ दिन पहले योगदान दिया था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button