नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” का शुभारंभ
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” का शुभारंभ

जे टी न्यूज, सुपौल :नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” का शुभारंभ, सुपौल में दिलाई गई नशामुक्ति को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में वेबकास्टिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में माननीय विधायक, निर्मली अनिरुद्ध प्रसाद यादव, माननीय विधायक, पिपरा राम विलास कामत, माननीय विधायक, छातापुर श्री नीरज कुमार बबलू, मुख्य पार्षद, सुपौलराघवेंद्र झा, सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल, शरथ आर.एस., पुलिस अधीक्षक, सुपौल, इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

