कोसी की लोहा शाखा नहर चालू कराने को ले किसान संघर्ष समिति ने घंटों किया सडक जाम एक किलोमीटर से अधिक गाड़ियों की लगी रही लम्बी कतारें।

कार्य शुरू नहीं होने पर किसान संघर्ष समिति जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होगी -दिलीप झा

कोसी की लोहा शाखा नहर चालू कराने को ले किसान संघर्ष समिति ने घंटों किया सडक जाम
एक किलोमीटर से अधिक गाड़ियों की लगी रही लम्बी कतारें।

कार्य शुरू नहीं होने पर किसान संघर्ष समिति जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होगी -दिलीप झा


जे टी न्यूज,मधुबनी : किसान संघर्ष समिति द्वारा एन एच 105 वर्तमान 527 बी जयनगर दरभंगा मुख्य सड़क को मुरेठ में किसानों ने घंटों चक्का जाम आंदोलन किया जिससे गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई,लोग काफी परेशान नजर आए, किसान संघर्ष समिति के समर्थक काफी आक्रोशित होकर नारेबाजी करते रहे , किसान संघर्ष समिति के नेता , बिहार राज्य किसान सभा के मधुबनी जिला उपाध्यक्ष दिलीप झा ने प्रशासन पर जमकर हमला करते हुए कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा हालात ख़राब किसानों का है, किसानों के साथ सत्ता वादा कर भूल जाता है, किसान सबसे ज्यादा मेहनत करते हैं और उनके साथ छलावा ही किया जा रहा है, मधुबनी प्रशासन को काकरघाटी कोशी योजना के तहत लोहा शाखा नहर जो 20 साल पहले निर्माण किया गया आज तक चालू नहीं हो पाया, ग्राम पंचायत लोहा के केवटा, शुभंकरपुर, लोहा के किसान प्रशासन को कई बार लिखित आवेदन दिया लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं, लोहा शाखा नहर चालू नहीं होने से हजारों एकड़ जमीन की पैदावार नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि मुरेठ एन एच पर पुलिया निर्माण हो जाने से लोहा पंचायत का शाखा नहर में पानी चालू हो जाएगा, दिलीप झा ने प्रशासन पर गंभीर सवाल करते हुए कहा कि तत्कालीन जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने उप विकास आयुक्त दिपेश कुमार को जांच दिए और उप विकास आयुक्त मधुबनी ने संयुक्त जांच कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल जयनगर एवं कार्यपालक अभियंता पश्चिमी कोशी नहर प्रमंडल दरभंगा को जांच कर अविलंब कारवाई करने की बात कही थी लेकिन आज तक जांच नहीं किया गया, अभियंता गंभीर होती तो निदान हो गया रहता प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही है, उन्होंने कहा कि अविलंब कार्य शुरू नहीं किया गया तो 10 अगस्त जिला प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन होगी।पूर्व सरपंच जय मोहन झा ने कहा कि शाखा नहर में पानी नहीं रहने से किसान परेशान रहते हैं,काकरघाटी कोशी योजना जो मुरेठ से गुजरती है लेकिन उसी पंचायत के विजलपुरा और नरही में साईफन नहीं बनने से किसानों का फ़सल पटवन नहीं हो पाता उन्होंने अविलंब साइफन निर्माण करने की मांग किया, हरिपुर दक्षिन पंचायत शाखा नहर में पानी नहीं मिल रहा है,दुसरी तरफ कोशी योजना आधा बाध नहर खोदकर छोड़ देते हैं जबकि सम्पूर्ण पटवन का इंतजाम किया जाना चाहिए । मौके पर अजय झा, अरुण चौधरी,नवीन झा,प्रभात झा,विलटु पासवान,सोखी लाल यादव,राम उदगार यादव, राज कुमार यादव, नीतीश मिश्र, रामनाथ राय सहित अन्य लोग थे, पश्चिमी कोशी अधिक्षण अभियंता दरभंगा विरेन्द्र कुमार ने कहा सभी विन्दुओ को देख लिए है उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर कार्य शुरू कर दी जाएगी कोशी कार्यपालक अभियंता,कनिय अभियंता,एन एच जयनगर कार्यपालक अभियंता, बेनीपट्टी पुलिस उपाधीक्षक, खजौली डीएसपी, कलुआही और अड़ेर थाना अध्यक्ष मौजूद रहे, आंदोलनकारी 6घंटा सड़क को जाम किया, जयनगर कार्यपालक अभियंता एन एच,कोशी कार्यपालक अभियंता दरभंगा के एक सप्ताह के अन्दर काम शुरू किया जाएगा जो आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा।

Related Articles

Back to top button