दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज ने संसद में सबाल उठाने पर सांसद सुधाकर सिंह को दिया धन्यवाद
दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज ने संसद में सबाल उठाने पर सांसद सुधाकर सिंह को दिया धन्यवाद

जे टी न्यूज, मधुबनी : दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा के संयोजक उमेश राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सांसद सुधाकर सिंह द्वारा दरभंगा एम्स के निर्माण के संबंध में तारांकित प्रश्न संख्या 2171/2026 के माध्यम से प्रश्न पूछने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अपने उत्तर में दरभंगा एम्स का निर्माण सितम्बर 2029 तक करा लेने की समय-सीमा निर्धारित होने की बात कही गई है जो प्रधानमंत्री द्वारा घोषित समय सीमा का न सिर्फ उलंघन है बल्कि जन भावना की घोर उपेक्षा भी है।
श्री राय ने सरकार के इस उत्तर को वादा खिलाफी तथा जनमानस के साथ इरादतन खिलवाड़ एवं विश्वासघात बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार चुनावी नफा -नुकसान को ध्यान में रखकर दलहित एवं राजनीतिक लाभ के लिए दरभंगा एम्स निर्माण की गति को धीमा कर इसे लटकाये रखना चाहती है जो घोर आपत्तिजनक और उत्तर बिहार एवं पूर्वांचल के करोड़ों निवासियों को बेहतर चिकित्सकीय सेवा से वंचित रखने की सरकार एवं भाजपा की कुत्सित मंशा को उजागर करती है । इसमें जनता के टेक्स के पैसे का दुरूपयोग एवं अवैध बन्दर बांट की बू भी आती है।
उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्मरण दिलाते हुए अनुरोध किया है कि वे दलहित से उपर उठकर राष्ट्रहित में अपनी घोषणा के अनुसार दरभंगा एम्स का निर्माण वर्ष 2027 तक पूरा करावे और अपने पद की मर्यादा को कायम रखें ।