अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई
अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई

जे टी न्यूज,मधुबनी : रहिका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिठौली के प्रधानाध्यापक शिव नारायण राम के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों के द्वारा बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सूर्यनारायण यादव एवं संचालन अखिलेश कुमार झा ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिला सचिव महादेव मिश्र ने कहा कि शिवनारायण राम शिक्षक के रूप में प्रारंभ काल से ही ईमानदारी एवं पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया । सूर्यनारायण यादव ने इस अवसर पर कहा कि इन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अपने सेवा अवधि में मशहूर रहे है । शिक्षकों एवं विद्यालय के बच्चों ने उन्हें चादर एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया ।
इस अवसर पर सुरेंद्र यादव ,मोo अजाक अहमद ,देव कांत कामत ,संजय कुमार एवं दिलीप कुमार के अलावे कई शिक्षक नेताओं ने विचार व्यक्त किए ।

