अज्ञात चोर ने दरवाजे बंधे दुधारू भैंस व पाड़ा किया चोरी,
दो साल पहले भी हो चुकी है मवेशियों की चोरी, 80 वर्षीय किसान बोले—"अब परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा?
अज्ञात चोर ने दरवाजे बंधे दुधारू भैंस व पाड़ा किया चोरी,
दो साल पहले भी हो चुकी है मवेशियों की चोरी, 80 वर्षीय किसान बोले—”अब परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा?
जे टी
न्यूज़, मुरलीगंज, मधेपुरा : थाना क्षेत्र के पकिलपार गांव वार्ड चार में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के दरवाजे पर बंधे दुधारू भैंस और उसके पाड़ा की चोरी कर ली। चोरी की घटना से किसान को लगभग एक लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित किसान भूमि यादव ने बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। उनके दो पोते भी दरवाजे पर सोये थे। रात को किसी समय अज्ञात चोर दरवाजे पर बंधी दुधारू भैंस और उसके पाड़ा को खोलकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग जगे तो दोनों पशु गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। भूमि यादव ने बताया कि चोरी हुई दुधारू भैंस की कीमत करीब एक लाख रुपये तथा पाड़ा की कीमत लगभग 12 हजार रुपये है।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन यही दुधारू भैंस थी। उन्होंने भावुक होकर बताया, “दो साल पहले भी मेरे दो मवेशियों की चोरी हो चुकी थी। हम गरीब लोग हैं और मवेशियों के दूध से ही परिवार का भरण-पोषण चलता है। मेरा बेटा पंजाब में मजदूरी करता है और मेरी उम्र करीब 80 वर्ष हो चुकी है। अब हम क्या करेंगे, हमारा जीवन-यापन कैसे चलेगा? कमाने वाला कोई नहीं है। चोरी की घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नूरूल हक ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

