बाढ पीड़ितों को पर्याप्त नाव,रिलीफ,फसलों का मुआवजा एवं पशुओं के लिए मुफ्त चारा दो।

बाढ पीड़ितों को पर्याप्त नाव,रिलीफ,फसलों का मुआवजा एवं पशुओं के लिए मुफ्त चारा दो।

जे टी न्यूज, बेगूसराय: बाढ पीड़ितों को पर्याप्त नाव,रिलीफ,फसलों का मुआवजा एवं पशुओं के लिए मुफ्त चारा दो।
बरसात के मौसम में अप्रत्याशित रूप से सभी पोखरे एवं गड्ढे सुखे हुए हैं।बड़ी उम्मीद से कठीन मेहनत कर किसानों ने खरीफ फसल लगाए।वे खाद की कालाबाजारी से महंगे दामों पर खाद बीज खरीद कर खेती की।पहले सुखा से खेतों में फसलें मुरझा रहे थे,मगर नदियों में भारी उफान ने भयानक बाढ ने किसानों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।अपनी आंखों से लहलहाते फसलों को डूबते देखकर मूर्छित होकर बेहोश हो रहे है। संयुक्त किसान मोर्चे की संचालन समिति की ओर से किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह,दिनेश कुमार,संतोष कुमार ईश्वर,राम नरेश महतो, मनोज कुमार,गणेश चौधरी और अरविंद सिंह ने सरकार से माँग की है कि पर्याप्त नाव,तिरपाल,पर्याप्त रिलीफ और फसल छती का पर्याप्त मुआवजा एवं पशुओं के लिए मुफ्त चारा की अविलंब व्यवस्था हो।यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई,पर्याप्त रिलीफ एवं मुआवजा नही मिला तो किसान मरता क्या नहीं करता। हम सब समाहरणालय को घेरने को मजबूर होंगे।जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button