प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार का आयोजन
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।जिसका थीम सुरक्षित विद्यालय,सुरक्षित छात्र,सुरक्षित समाज,सुरक्षित बिहार था। इस अवसर पर फोकल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने नाव दुर्घटना एवं डूबने से बचाव के संबंध में जानकारी को साझा किया।उन्होंने कहा कि डूबने के मुख्य कारण,डूबने से बचने के उपाय,नाव में यात्रा करते समय की सावधानियां, डूबते हुए व्यक्ति के बचाव के लिए क्या करें, कौन-कौन से एहतियात बरतें की जीवन बचाया जा सके। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि नाव दुर्घटना एवं डूबने से बचाव के संबंध में पूर्व से जानकारी रहने पर जान माल की क्षति को कम किया जा सकता है।इसके लिए निकटवर्ती लोगों की मदद के साथ-साथ तुरंत 112 दयाल कर प्रशासन की मदद भी लेनी चाहिए। इस संबंध में लाठी, रस्सी, प्लास्टिक बोतल, शरीर में बांधकर मॉक ड्रिल कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिज्ञा कराया गया कि हम जल स्रोतों के पास सावधानी बरतेंगे, नाव से यात्रा के दौरान नियमों का पालन करेंगे और अपना तथा दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखेंगे। मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा,मो सादुल्लाह, विमला कुमारी, अंजुमन शाहीन,दिवाकर कुमार सिंह,विमल कुमार साह,कैलाश राम,इंदिरा कुमारी, विभा कुमारी आदि ने सहयोग किया।



