करगहर में ईद-ए-मिलाद नबी का भव्य जुलूस तिरंगे के साथ दिखी देशभक्ति की मिसाल

करगहर में ईद-ए-मिलाद नबी का भव्य जुलूस तिरंगे के साथ दिखी देशभक्ति की मिसाल

जे टी न्यूज, करगहर (रोहतास) ईद-ए-मिलाद नबी के पावन अवसर पर करगहर बाजार में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने धार्मिक झंडों के साथ तिरंगा झंडा लेकर भाग लिया और देशभक्ति,भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द की शानदार मिसाल पेश की। जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रेम,शांति, मानवता,भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। करगहर बाजार में जुलूस के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद नबी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महागठबंधन समर्थित पूर्व सीपीआई प्रत्याशी,करगहर विधानसभा महेन्द्र प्रसाद गुप्ता भी जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने मुस्लिम भाइयों को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-उन-मिलादुन नबी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ईद-ए-मिलाद नबी हमें प्रेम, आपसी भाईचारे,मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। करगहर की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से आपसी प्रेम और सौहार्द की मिसाल रही है। सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर क्षेत्र की एकता,शांति और भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए।


जुलूस में मुख्य रूप से खलीफा सनौवर राइन,गुड्डू राइन,शहजाद राइन,अख्तर राइन, इरशाद राइन,जलालुद्दीन अंसारी, सद्दाम अली,वार्ड सदस्य पप्पू राइन,मूसा अंसारी,राजू राइन,सागीर राइन,रमजान अंसारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहें।
जुलूस ने करगहर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ देश प्रेम,सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button