मनरेगा को बहाल करो।2 सौ दिन काम तथा 7 सौ रुपए मजदूरी दो

मनरेगा को बहाल करो।2 सौ दिन काम तथा 7 सौ रुपए मजदूरी दो


जे टी न्यूज, नौतन,त्रिलोकी राय: बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा आज पश्चिम चंपारण के नौतन अंचल पर एक विशाल प्रदर्शन किया गया ।मनरेगा कानून की बहाली,खेत मजदूरों को 200 दिन काम,700 रुपए प्रति दिन मजदूरी ,नफरत की राजनीति पर रोक लगाने आदि गगनभेदी नारों के साथ प्रदर्शनकारी नौतन प्रखण्ड कार्यालय पहुंचे।प्रदर्शन के बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार जन विरोधी सरकार बन गई है। वह किसानों मजदूरों के लिए बनी कानूनों को समाप्त कर रही है। उनको अधिकारों से वंचित कर रही है। गरीबी और महंगाई में भयंकर वृद्धि हो रही है ।देश के एक प्रतिशत लोगों के पास 40% पूंजी है ।10% लोगों के पास 70% पूंजी है और मात्र 30 परसेंट में 143 करोड़ लोग गुजर बसर कर रहे हैं ।देश में अमीरी और गरीबी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। जिसके विरुद्ध आज देश के किसान, मजदूर ,खेत मजदूर संघर्ष के मैदान में है।
खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार मजदूरों के अधिकारों को छीन रही है।मनरेगा के बदले वी बी ग्रामजी कानून लागू कर खेत मजदूरों को काम से वंचित करना चाहती है।किसानों की जमीनों को छीन कर कारपोरेट को देने की योजना बनाई जा चुकी है।बिजली विधेयक 2025 तथा स्मार्ट मीटर द्वारा गरीबों को लूटा जा रहा है।
किसान सभा के राज्य नेता चांदसी प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार के पास मजदूरों के लिए कोई योजना नहीं है।परीक्षा पेपर लीक पर रोक लगाने तथा रोजगार मांगने पर नौजवानों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई जा रही है।रोजगार नहीं होने से भारी संख्या में नौजवानों का पलायन हो रहा है।
बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि चीनी का दाम चीनी मिल मालिकों तथा मोदी सरकार के सांठ गांठ से बढ़ा कर आम जनता को लूटा जा रहा है।प्याज, खाने के तेल आदि के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।उन्होंने महंगाई पर रोक लगाने तथा गन्ना का दाम 650 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की।
सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि 4 लेबर कोड लागू कर मजदूरों के आंदोलन के अधिकारों को छीना जा रहा है।बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही है।पढ़ाई और स्वच्छ परीक्षा की मांग करने वाले छात्रों को पीटा जा रहा है।इस जन विरोधी सरकार को गद्दी से उतारना ही होगा।


सभा को बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष म. हनीफ,सीटू जिला अध्यक्ष नीरज बरनवाल,किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामा यादव,अवध बिहारी प्रसाद,नौतन प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू यादव,सचिव प्रेम प्रसाद,अशर्फी चौधरी, म . मनीर आदि ने संबोधित किया।सभा की अध्यक्षता अशर्फी प्रसाद ने की।

Related Articles

Back to top button