योगापट्टी के भूमिहीनों को 5 डिसमिल आवासीय देना होगा

योगापट्टी के भूमिहीनों को 5 डिसमिल आवासीय देना होगा


जे टी न्यूज़, योगापट्टी : बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा आज पश्चिम चंपारण के योगापट्टी अंचल पर खेत मजदूरों का विशाल प्रदर्शन एवं धरना किया गया।इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार किसान एवं गरीब विरोधी सरकार बन गई है। वह किसानों मजदूरों के लिए बनी कानूनों को समाप्त कर रही है। उनको अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। महंगाई आकाश छुट्टी जा रही है ।देश के एक प्रतिशत लोगों के पास 40% पूंजी है ।10 प्रतिशत लोगों के पास 70% पूंजी है और मात्र 30 प्रतिशत में 140 करोड़ लोग गुजर बसर कर रहे हैं ।देश में अमीरी और गरीबी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। जिसके विरुद्ध आज देश के किसान ,खेत मजदूर संघर्ष के मैदान में है


खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार मनरेगा के बदले वी बी ग्रामजी कानून लागू कर खेत मजदूरों को काम से वंचित कर रही है।किसानों की जमीनों को छीन कर कारपोरेट को देने की योजना बनाई जा चुकी है। बीज विधेयक 2025,बिजली विधेयक 2025 तथा स्मार्ट मीटर लगा कर गरीबों को लूटा जा रहा है।
बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार के पास मजदूरों के लिए कोई योजना नहीं है। नीट पेपर लीक पर रोक लगाने तथा रोजगार मांगने पर बेरोजगार नौजवानों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई जा रही है।बिहार में रोजगार नहीं मिलने पर भारी संख्या में नौजवानों का दूसरे राज्यों में पलायन हो रहा है।
सीटू के बिहार के सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि चीनी का दाम चीनी मिल मालिकों तथा मोदी सरकार के सांठ गांठ से बढ़ा कर आम जनता को लूटा जा रहा है।प्याज, खाने के तेल सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।उन्होंने महंगाई पर रोक लगाने तथा गन्ना का दाम 650 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की। 4 लेबर कोड लागू कर मजदूरों के आंदोलन के अधिकारों को छीना जा रहा है।बेरोजगार नौजवानों पर बिहार सरकार लाठियां बरसाना बंद करें।
सभा को योगापट्टी के किसान नेता मनोज कुशवाहा,सुगम पाण्डेय,शिवनाथ प्रसाद कुशवाहा,नथुनी शर्मा,पारस बैठा,रामायण शर्मा, बिगु नट आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button