एसआरएपी महाविद्यालय बारा चकिया में धूमधाम से मनाई गई 77वा स्वतंत्रता दिवस समारोह
एसआरएपी महाविद्यालय बारा चकिया में धूमधाम से मनाई गई 77वा स्वतंत्रता दिवस समारोह
जे टी न्यूज़
बारा चकिया , मोतिहारी : 77वा स्वतंत्रता दिवस समारोह अनुमंडल मुख्यालय की एसआरएपी महाविद्यालय बारा चकिया में धूमधाम से मनाई गई। झंडोत्तोलन प्राचार्य डॉo वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉo रंजीत कुमार दिनकर एवं अजय कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने झंडोत्तोलन के बाद कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी कर्मी छात्र-छात्राएं दाता परिवार के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थें।

