वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में एलुमनी इंटरैक्शन का आयोजन

वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में एलुमनी इंटरैक्शन का आयोजन


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : प्रधानाचार्य महोदय प्रो. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य महोदय का स्वागत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बर्सर डॉ. विजय कुमार गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश शाह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विभाग की पूर्व छात्राएँ अंशु राज, कोमल कुमारी, अंजुम परवीन, पिंकी कुमारी, शिवानी कुमारी, अमृता कुमारी, साधना कुमारी, खुशी कुमारी, सोनाली कुमारी, सोनी कुमारी, प्रिय कुमारी, रानी कुमारी गोंड, राम भारती आदि उपस्थित रही। विभाग की वर्तमान में संचालित कक्षाओं बी. एससी. ऑनर्स फिजिक्स की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए एवं कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अपूर्वा मुले के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
पूर्व छात्राओं एवं वर्तमान छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने कहा कि शिक्षा छात्र जीवन की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसके परिणाम स्वरुप ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसी अवसर पर महाविद्यालय के बर्सर डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने भौतिकी के गति के तीसरे नियम को जीवन में कैसे लागू किया जा सकता है यह समझाया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुरेश शाह ने छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस एलुमनाई इंटरेक्शन में पूर्व छात्राओं को महाविद्यालय की ओर उपहार स्वरूप डायरी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन भौतिकी विभाग की छात्राएं शिवानी सिंह एवं अंचल कुमारी ने किया। आभार व्यक्त करते हुए डॉ रितु सागवान ने कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Back to top button