राजद नेता विक्रम कुमार राउत की दादी स्व. जयंती देवी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
राजद नेता विक्रम कुमार राउत की दादी स्व. जयंती देवी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, परबत्ता / गोगरी जमालपुर: परबत्ता विधानसभा के गोगरी जमालपुर नगर परिषद अंतर्गत मुश्कीपुर ग्राम* निवासी राजद नेता विक्रम कुमार राउत की दादी माँ स्वर्गीय जयंती देवी के निधन के उपरांत उनके पितृ मिलन सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस श्रद्धांजलि सभा में परबत्ता विधानसभा सहित खगड़िया जिला के तमाम राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं महागठबंधन के नेतागण* पहुंचे और स्व. जयंती देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्र यादव, पुराने समाजवादी नेता राजद नेतख पूर्व मुखिया डॉ. रामबिलास शर्मा, सत्येंद्र सहनी सहित कई लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने की सभी ने प्रार्थना किए।
