छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश

घाटों पर बैरिकेडिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम्स, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

जे टी न्यूज, खगड़िया: आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने आज गोगरी अनुमंडल अंतर्गत काली पूजा स्थान, छोटी काली मंदिर ब्राह्मण टोला गोगरी एवं विभिन्न छठ घाट – कामस्थान छठ घाट, जी एन बाँध के किनारे स्थित रामपुर सीधी घाट, गौच्छारी कटिंग छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी छठ घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जलस्तर की सही जानकारी एवं गहराई का अनुमान लगाने के लिए घाटों पर *लाल कपड़े से चिह्नित बैरिकेडिंग* लगाई जाए, ताकि श्रद्धालु एवं बच्चे निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे पानी में न जाएं।
जिलाधिकारी ने सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम तथा घाटों तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड को ठीक करवाने एवं समूचे एप्रोच रोड पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूरी की जाएं।
जिलाधिकारी ने सभी छठ घाटों पर महिलाओं के लिए पर्याप्त चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि छठ व्रती महिलाओं को इस संबंध में परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने सभी घाटों पर नाव, नाविक एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी छठ घाटों को जाने वाले एप्रोच रोड को पूर्ण रूप से मरम्मती करने का कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही विशेष ध्यान इस बात पर रखा जाए कि जो छठ व्रती दंड करते हुए छठ घाट तक जाते हैं, उनके लिए घाट तक जाने वाले एप्रोच रोड पूर्ण रूप से कंकड़-पत्थर रहित करने की व्यवस्था की जाए।
निरीक्षण के दौरान खतरनाक एवं अत्यधिक गहरे घाटों को चिह्नित कर *प्रतिबंधित* करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी ऐसे खतरनाक घाटों पर आम लोगों के प्रवेश एवं स्नान को रोकने के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग की जाए। साथ ही, प्रतिबंधित एवं खतरनाक घाटों के संबंध में पोस्टर, बैनर घाट पर जगह-जगह पर लगाए जाएं एवं अन्य प्रचार माध्यमों से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को पहले से सूचित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गोगरी नगर परिषद अंतर्गत रजिस्ट्री चौक पर अवस्थित पुराने निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी, गोगरी को निर्देश दिया गया कि इस खंडहर भवन को अतिक्रमण मुक्त करवाकर बुडको के माध्यम से नई योजना लेकर जीर्णोद्धार करवाया जाए ।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक खगड़िया, श्री शैलेन्द्र सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी, श्री संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोगरी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत गोगरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने गोगरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश
*घाटों पर बैरिकेडिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम्स, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश*
*खगड़िया, 07 नवंबर 2026।* आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने आज गोगरी अनुमंडल अंतर्गत काली पूजा स्थान, छोटी काली मंदिर ब्राह्मण टोला गोगरी एवं विभिन्न छठ घाट – कामस्थान छठ घाट, जी एन बाँध के किनारे स्थित रामपुर सीधी घाट, गौच्छारी कटिंग छठ घाट का निरीक्षliyaर तैयारियों का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी छठ घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जलस्तर की सही जानकारी एवं गहराई का अनुमान लगाने के लिए घाटों पर *लाल कपड़े से चिह्नित बैरिकेडिंग* लगाई जाए, ताकि श्रद्धालु एवं बच्चे निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे पानी में न जाएं।
जिलाधिकारी ने सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम तथा घाटों तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड को ठीक करवाने एवं समूचे एप्रोच रोड पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूरी की जाएं।
जिलाधिकारी ने सभी छठ घाटों पर महिलाओं के लिए पर्याप्त चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि छठ व्रती महिलाओं को इस संबंध में परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने सभी घाटों पर नाव, नाविक एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी छठ घाटों को जाने वाले एप्रोच रोड को पूर्ण रूप से मरम्मती करने का कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही विशेष ध्यान इस बात पर रखा जाए कि जो छठ व्रती दंड करते हुए छठ घाट तक जाते हैं, उनके लिए घाट तक जाने वाले एप्रोच रोड पूर्ण रूप से कंकड़-पत्थर रहित करने की व्यवस्था की जाए।
निरीक्षण के दौरान खतरनाक एवं अत्यधिक गहरे घाटों को चिह्नित कर *प्रतिबंधित* करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी ऐसे खतरनाक घाटों पर आम लोगों के प्रवेश एवं स्नान को रोकने के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग की जाए। साथ ही, प्रतिबंधित एवं खतरनाक घाटों के संबंध में पोस्टर, बैनर घाट पर जगह-जगह पर लगाए जाएं एवं अन्य प्रचार माध्यमों से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को पहले से सूचित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गोगरी नगर परिषद अंतर्गत रजिस्ट्री चौक पर अवस्थित पुराने निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी, गोगरी को निर्देश दिया गया कि इस खंडहर भवन को अतिक्रमण मुक्त करवाकर बुडको के माध्यम से नई योजना लेकर जीर्णोद्धार करवाया जाए ।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक खगड़िया, श्री शैलेन्द्र सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी, श्री संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोगरी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत गोगरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।