अंतिम आहुति के बाद सम्प्पन हुआ राम ध्वनि यज्ञ राम ध्वनि में मंडप में पूजा अर्चना उपस्थित रहे लोग

जे टी न्यूज़ /गीता कुमार

खगड़िया : पसराहा थाना के हरतोड़ा पारी पोखर पर छठ महा पर्व के अवसर पर चार पहर के राम ध्वनि यज्ञ का आयोजन किया गया। सोमवार शाम यज्ञ में अंतिम आहुति के बाद कलश विसर्जन कर यज्ञ सम्पन्न हो गया। रविवार शाम राम नाम संस्कृतन के साथ विधिविधान से राम ध्वनि यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ का उद्घाटन पंचायत प्रतिनिधि उप मुखिया नीरज कुमार,पंसस जयचंद्र कुमार,कामरेड सचिदानंद सिंह,सियाराम सिंह सहित कई गण्यमान्य लोगो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।राम ध्वनि में ग्रामीण मंडलियों के अलावे पितोंझिया के बिजली करेंट राम ध्वनि मंडली ने अपने जलवो से शमा बांधे रखा।

ढोलकिया मणिकांत ने लोगो का खूब मनोरंजन किया। यज्ञ स्थल पर सोमवार सुबह से ही यज्ञ के हवन कुंड में आहुति देने वालों का तांता लग गया। हरतोड़ा पारी ठाकुरबाड़ी के मंथ देवी प्रसाद ने बताया कि हवन में धूप,घी,जो,तिल, नैवेध की आहुति से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ स्थल पर पहुंच पथ की शानदार सजावट की गई थी।

बालेश्वर टेंट हाउस के द्वारा आकषर्क गुफा बनाया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहा।लोगो ने इसकी खूब सराहना की।इस अवसर पर राजेश प्रसाद सिंह,मुन्ना गुप्ता,नरेश सिंह,डॉ0 लक्षमण,डॉ0 प्रमोद कुमार राही, विपिन कुमार,जोगी सिंह,राजेन्द्र प्रसाद,प्रसुन्न कुमार चुनचुन,गौतम कुमार,भूषण कुमार,शिवनंदन सिंह,संजीव कुमार,रवि कुमार,राजकुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button