बेंगलुरु टेक समि में बिहार पवेलियन को मिला शानदार प्रतिसाद, 100 से अधिक लोगों ने किया दौरा

वैश्विक निवेश और स्टार्टअप साझेदारी पर हुई चर्चा, प्रवासी बिहारी उद्यमियों ने भी अपने गृह राज्य में कारोबार विस्तार की दिखाई रुचि

बेंगलुरु टेक समि में बिहार पवेलियन को मिला शानदार प्रतिसाद, 100 से अधिक लोगों ने किया दौरा

वैश्विक निवेश और स्टार्टअप साझेदारी पर हुई चर्चा, प्रवासी बिहारी उद्यमियों ने भी अपने गृह राज्य में कारोबार विस्तार की दिखाई रुचि

जे टी न्यूज,
बेंगलुरु : 29वें बेंगलुरु टेक समिट 2026 के दूसरे दिन बिहार पवेलियन में उत्साहपूर्ण गतिविधियां देखने को मिलीं। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने पवेलियन का दौरा किया। इनमें निवेशक, वेंचर कैपिटल कंपनियों के प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संगठनों के सदस्य, उद्योगपति और उद्यमी शामिल रहे। सभी ने बिहार में निवेश और स्टार्टअप साझेदारी की संभावनाओं में रुचि दिखाई।

समिट के दौरान बिहार सरकार के उद्योग विभाग और स्टार्टअप बिहार के प्रतिनिधियों ने प्रमुख निवेश कंपनियों के साथ-साथ दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर तथा भारत-स्वीडन व्यापारिक नेटवर्क के प्रतिनिधियों से बातचीत की। चर्चा का मुख्य उद्देश्य बिहार के स्टार्टअप को वैश्विक बाजारों से जोड़ना, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और संयुक्त निवेश की संभावनाएं तलाशना रहा।

बेंगलुरु सहित देश के विभिन्न तकनीकी केंद्रों में कार्यरत बिहार मूल के स्टार्टअप संस्थापकों ने भी राज्य में कारोबार विस्तार और नए उद्यम शुरू करने में रुचि दिखाई। उन्होंने बिहार की नीतियों, संस्थागत सहयोग और विकसित हो रहे उद्यम संवर्धन ढांचे को सकारात्मक बताया।

दिनभर हुई चर्चाओं में मार्गदर्शन, स्टार्टअप विकास, क्षमता निर्माण, ज्ञान के आदान-प्रदान और संस्थागत साझेदारी जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इन पहलों का उद्देश्य बिहार में नवाचार और उद्यमिता के वातावरण को मजबूत करना है।

बेंगलुरु टेक समिट में मिली यह सहभागिता आगामी बिहार बिजनेस कनेक्ट के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके माध्यम से राज्य सरकार वैश्विक निवेशकों, उद्योगपतियों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाकर बिहार में औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति देना चाहती है।

Related Articles

Back to top button