वीमेंस कॉलेज के पुस्तकालय भवन में चोरी का प्रयास, एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया

कॉलेज प्रशासन ने नगर थाने में दिया आवेदन, पूर्व में भी फ्लड लाइट, बिजली के तार और पाइप चोरी होने का आरोप

वीमेंस कॉलेज के पुस्तकालय भवन में चोरी का प्रयास, एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया

कॉलेज प्रशासन ने नगर थाने में दिया आवेदन, पूर्व में भी फ्लड लाइट, बिजली के तार और पाइप चोरी होने का आरोप

 

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर, 21 नवंबर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के पुस्तकालय भवन के ऊपर शनिवार की शाम चोरी की घटना सामने आई। घटना रात करीब 7:30 बजे की है। कॉलेज के नाइट गार्ड साकेत कुमार राय ने पुस्तकालय भवन के ऊपर किसी व्यक्ति के होने की आशंका की सूचना तत्काल कॉलेज प्रशासन और नगर थाना, समस्तीपुर को दी।

सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन के दो-तीन सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। उनके सहयोग से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। इसके बाद नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पकड़े गए व्यक्ति को अपने साथ थाने ले गई। आवेदन में पकड़े गए व्यक्ति का नाम प्रियांशु कुमार तथा निवास स्थान मुसरी घरारी बताया गया है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से लोहे की सरिया के कुछ टुकड़े और बिजली के तार बरामद किए गए। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर से फ्लड लाइट, बिजली के तार, पाइप सहित अन्य छोटी-मोटी वस्तुओं की चोरी हुई थी। कॉलेज प्रशासन ने दावा किया है कि पूर्व की चोरी की घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।

 

इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने नगर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने, मामले की उचित जांच कराने तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button