कन्यादान एक समर्पण ग्रुप का एक साल बेमिसाल, 38वें रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह

एक वर्ष में 17 बेटियों की शादी कराने वाली टीम ने मनाया स्थापना दिवस; डॉ. सौमेंदु मुखर्जी ने 40वीं, रविंद्र खत्री ने 44वीं और संजय कुमार बबलू ने 58वीं बार किया रक्तदान

कन्यादान एक समर्पण ग्रुप का एक साल बेमिसाल, 38वें रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह

एक वर्ष में 17 बेटियों की शादी कराने वाली टीम ने मनाया स्थापना दिवस; डॉ. सौमेंदु मुखर्जी ने 40वीं, रविंद्र खत्री ने 44वीं और संजय कुमार बबलू ने 58वीं बार किया रक्तदान

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर: सामाजिक सेवा, मानवता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के संकल्प के साथ कार्य कर रहे ‘कन्यादान एक समर्पण’ ग्रुप ने अपने एक वर्ष का सफर पूरा कर लिया। इस अवसर पर संस्था की ओर से 38वें रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के संचालक रविंद्र खत्री की 12वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। संस्था की टीम अब तक 17 बेटियों की शादी कराने में सहयोग कर चुकी है।

समस्तीपुर के ए.के. पैलेस, गंगापुर रोड स्थित लक्की चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सौमेंदु मुखर्जी, डॉ. मृत्युंजय, केयर हॉस्पिटल के डॉ. सुनील, लवली रहमान, सुनील सिन्हा, विजय अरोड़ा एवं अमृता जी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर की सबसे खास बात यह रही कि डॉ. सौमेंदु मुखर्जी ने 40वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। वहीं, संस्था के संचालक रविंद्र खत्री ने अपनी 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर 44वीं बार तथा संजय कुमार बबलू ने 58वीं बार रक्तदान किया। शिविर में अन्य रक्तवीरों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी के सहयोग से कुल 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं गणमान्य लोगों को पाग, चादर और संस्था का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। संस्था के एक वर्ष पूरे होने और रविंद्र खत्री की वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं। उपस्थित लोगों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की कामना की।

‘कन्यादान एक समर्पण’ ग्रुप का एक वर्ष का सफर जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग और रक्तदान जैसी मानवीय पहल के लिए उल्लेखनीय रहा है। संस्था का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है, जिन्हें बेटियों की शादी के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

संस्था का प्रेरणादायी नारा है— “ऐसे युग का निर्माण, जहां न जाए किसी गरीब लड़की की शादी के लिए उसके मां-पापा की जान।”

Related Articles

Back to top button