समस्तीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और कारतूस के साथ आठ गिरफ्तार

तीन चारपहिया वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, विदेशी शराब, विदेशी मुद्रा और नकदी समेत कई सामान बरामद

समस्तीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और कारतूस के साथ आठ गिरफ्तार

तीन चारपहिया वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, विदेशी शराब, विदेशी मुद्रा और नकदी समेत कई सामान बरामद


जे टी न्यूज,
समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, तीन चारपहिया वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, विदेशी शराब, विदेशी मुद्रा और नकदी सहित कई सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर रोसड़ा थाना क्षेत्र के बदीया टोल मब्बी गांव में अमित कुमार के दलान पर छापेमारी की गई। वहां कथित तौर पर अपराध की योजना बना रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के गुलशन कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, शोभित कुमार, सुनील कुमार एवं जीत कुमार तथा हसनपुर थाना क्षेत्र के मनखुश कुमार और बिथान थाना क्षेत्र के विनय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक सेमी ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल, एक देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, आठ मोबाइल फोन, तीन चारपहिया वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, 59 हजार 500 रुपये नकद, पांच यूरो, अमेरिकी डॉलर, एक ऑटोमेटिक चाकू और तीन लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

इस मामले में रोसड़ा थाना कांड संख्या 489/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा बरामद सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है।

छापेमारी अभियान में रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित रोसड़ा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button