स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, आमजनों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, आमजनों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

जे टी न्यूज, मधेपुरा:
जिलाधिकारी अभिषेक रंजन के निर्देशानुसार सोमवार को उप विकास आयुक्त अरुण कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए पात्र लाभार्थियों को निर्धारित सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ ससमय उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों के उपचार एवं देखभाल में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने देने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए संबंधित पदाधिकारी नियमित अनुश्रवण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक सुदृढ़, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बन सके।

