घर के नींव खुदाई के दौरान एक ही जगह से निकले17 कोबरा के बच्चें ग्रामीणों में मचा हड़कंप

मधुबनी से विशन देव यादव की रिपोर्ट

मधुबनी ::-जिले से खौफनाक मामला सामने आया है. एक घर में खुदाई के दौरान कोबरा के 17 बच्चे निकले. सांप निकलने के बाद पूरे गांव हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने सभी कोबरा को मार डाला. यह मामला झंझारपुर के हैंठीबाली गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, झंझारपुर प्रखंड के हैंठीबाली गांव में एक ग्रामीण राजदेव यादव के घर में कई दिनों से सांप दिख रहे थे. इसके बाद जब वो अपने घर में सांप और उसके बिल का पता लगाने के लिए खुदाई का काम करवाने लगे तो खुदाई कर रहे मजदूर और ग्रामीण के राजदेव यादव का परिवार कोबरा के 17 संपोल को देखकर दंग रह गए.

वहां कुछ सांप के अंडे भी पड़े हुए थे. घटना की सूचना फैलने पर आसपास के ग्रामीण कौतूहलवश घटनास्थल पर पहुंचने लगे. इसके बाद देखते ही देखते ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने इन्हें मार डाला।गांव के ही एक और ग्रामीण बिनोदानन्द झा के घर में भी दो दिन में इसी बिषैले प्रजाति के पांच सांप निकले हैं. इसकी वजह से इलाके में दहशत फैल गया है. अब वह भी अब आंगन में खुदाई करवा रहे हैं।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button