उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 सितंबर 2020 को बेंगलुरू में ‘एम•टी•सी• ग्लोबल इंस्पायरिंग टीचर अवार्ड, रसायनशास्त्र, से सम्मानित किए जाएंगे, डाॅ• आनन्द मोहन झा, अतिथि सहायक प्राध्यापक, मनोहरलाल टेकरीवाल कॉलेज, सहरसा जेटी टाइम्स *दरभंगा:* पढ़ाई तथा शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के रसायनशास्त्र विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ• आनन्द मोहन झा को ”एम•टी•सी• ग्लोबल इंस्पायरिंग टीचर अवार्ड, रसायनशास्त्र, से सम्मानित किया जाएगा, इसकी पुष्टि एम•टी• सी• ग्लोबल, बेंगलुरु के प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर भोलानाथ दत्ता ने ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर डॉक्टर झा को की है। एम•टी• सी• ग्लोबल, बेंगलुरु के तत्वावधान में 12 सितंबर 2020 को बेंगलुरू में इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली बार ऑनलाइन माध्यम के द्वारा ‘ आयोजित 10th वर्ल्ड एजुकेशन सम्मिट में डॉ• झा को यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार के द्वारा नीति आयोग से पंजीकृत संस्था एम•टी•सी• ग्लोबल के द्वारा यह अवार्ड दिया जाएगा। डॉ• झा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण हुए जिसमें उन्होंने पूरे विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा स्नातकोत्तर में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वर्ष 2014 के पीजी के ओवरऑल टॉपर (बेस्ट पोस्टग्रेजुएट) तथा रसायन शास्त्र के टॉपर होने के कारण बिहार के उस वक्त के महामहिम कुलाधिपति जो वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति है उनके द्वारा दो गोल्ड मेडल भी दीए गए है। उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पहली बार ही पीएचडी के लिए पीआरटी की परीक्षा 2016 में दी और रसायन शास्त्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा यूजीसी विनियम 2009 के अंतर्गत पीएचडी की डिग्री भी हासिल की। इसके बाद इन्होंने भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में अतिथि सहायक प्राध्यापक का साक्षात्कार दिया तथा वहां भी इन्होंने पूरे विश्वविद्यालय में साक्षात्कार के उपरांत रसायन शास्त्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इनकी प्रथम पोस्टिंग मनोहरलाल टेकरीवाल कॉलेज सहरसा में हुआ जो सहरसा का एकमात्र पोस्ट ग्रेजुएट अंगीभूत महाविद्यालय है। अभी तक इनके 14 से अधिक शोध पत्र छप चुके हैं, इन्होंने 50 से ऊपर अभी तक वेबीनार भी अटेंड किए हैं। इन्हे आई• एम• आर• एफ• के 119th अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में “यंग साइंटिस्ट अवार्ड” से भी सम्मानित किया जा चुका है तथा इन्हे ‘एम•टी•सी• ग्लोबल डिस्टिंग्विश्ड टीचर अवार्ड, रसायनशास्त्र, से भी सम्मानित किया जा चुका हैं । डाॅ• झा की इस उपलब्धि से संपूर्ण मिथिलांचल ,कोसी एवं सीमांचल में हर्ष का माहौल कायम है।

 

अतिथि सहायक प्राध्यापक, मनोहरलाल टेकरीवाल कॉलेज, सहरसा

जेटी टाइम्स

*दरभंगा:*

पढ़ाई तथा शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के रसायनशास्त्र विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ• आनन्द मोहन झा को ”एम•टी•सी• ग्लोबल इंस्पायरिंग टीचर अवार्ड, रसायनशास्त्र, से सम्मानित किया जाएगा, इसकी पुष्टि एम•टी• सी• ग्लोबल, बेंगलुरु के प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर भोलानाथ दत्ता ने ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर डॉक्टर झा को की है।

एम•टी• सी• ग्लोबल, बेंगलुरु के तत्वावधान में 12 सितंबर 2020 को बेंगलुरू में इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली बार ऑनलाइन माध्यम के द्वारा ‘ आयोजित 10th वर्ल्ड एजुकेशन सम्मिट में डॉ• झा को यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार के द्वारा नीति आयोग से पंजीकृत संस्था एम•टी•सी• ग्लोबल के द्वारा यह अवार्ड दिया जाएगा। डॉ• झा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण हुए जिसमें उन्होंने पूरे विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा स्नातकोत्तर में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वर्ष 2014 के पीजी के ओवरऑल टॉपर (बेस्ट पोस्टग्रेजुएट) तथा रसायन शास्त्र के टॉपर होने के कारण बिहार के उस वक्त के महामहिम कुलाधिपति जो वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति है उनके द्वारा दो गोल्ड मेडल भी दीए गए है।

उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पहली बार ही पीएचडी के लिए पीआरटी की परीक्षा 2016 में दी और रसायन शास्त्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा यूजीसी विनियम 2009 के अंतर्गत पीएचडी की डिग्री भी हासिल की। इसके बाद इन्होंने भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में अतिथि सहायक प्राध्यापक का साक्षात्कार दिया तथा वहां भी इन्होंने पूरे विश्वविद्यालय में साक्षात्कार के उपरांत रसायन शास्त्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इनकी प्रथम पोस्टिंग मनोहरलाल टेकरीवाल कॉलेज सहरसा में हुआ जो सहरसा का एकमात्र पोस्ट ग्रेजुएट अंगीभूत महाविद्यालय है।

अभी तक इनके 14 से अधिक शोध पत्र छप चुके हैं, इन्होंने 50 से ऊपर अभी तक वेबीनार भी अटेंड किए हैं। इन्हे आई• एम• आर• एफ• के 119th अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में “यंग साइंटिस्ट अवार्ड” से भी सम्मानित किया जा चुका है तथा इन्हे ‘एम•टी•सी• ग्लोबल डिस्टिंग्विश्ड टीचर अवार्ड, रसायनशास्त्र, से भी सम्मानित किया जा चुका हैं । डाॅ• झा की इस उपलब्धि से संपूर्ण मिथिलांचल ,कोसी एवं सीमांचल में हर्ष का माहौल कायम है।

Related Articles

Back to top button