कोरोना टेस्ट करवाने पहुंचे ग्रामीणों को घण्टों करना पड़ा इंतजार
of
जेटी न्यूज
देवघर-जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण के इस भयावह दौर में लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं वहीं देवीपुर सीएचसी के कर्मी को शायद इन सब बातों से कोई लेना देना नहीं है?
ज्ञात हो कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक पीएचसी में दिन के 11 बजे से चार बजे तक कोरोना का जांच किया जाना है पर ठीक इससे इतर देवीपुर सीएचसी में कार्यरत कर्मचारी इसको लेकर गम्भीर नहीं दिखते हैं।
वही पीएचसी में कोरोना टेस्ट करवाने पहुंचे ग्रामीणों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है ।वही एक ग्रामीण कैलाश कुमार पांडे ने कहा कि हमलोग सुबह से यहां जमें हुए हैं सुरुवात में तो ठीक ठाक लोगों का जांच किया गया बाद में लापरवाही सामने आने लगी और लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए भादों माह के इस तपती धूप में घण्टो इंतजार करना पड़ा कितने लोग तो कर्मियों को बुरा भला कहते हुए पूरे स्वास्थ्य महक़मा को कोसते दिखे।

बरहाल जहां इस भय के वातारण में ग्रामीण साहस कर अपना टेस्ट करवाने पहुंचे हैं वहीं इन्हें निराश करना कतई किसी को मंजूर नहीं हो सकता है बरहाल देवघर सीएस को इसके प्रति संज्ञान लेते हुए गम्भीरता दिखाने की जरूरत है।


