सदर अस्पताल के लेबर रूम प्रभारी पर लगा पैसा मांगने का आरोप

गर्भ में हुई बच्चे की मौत
जे टी न्यूज
देवघर-सदर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने समय पर प्रसव नहीं कराने का आरोप लगाते हुए लेबर रूम प्रभारी बबिता देवी पर कार्यवाही की बात कहते हुए अस्पताल के डीएस को एक आवेदन दिया है।
कालीराखा जून पोखर मुहल्ले के रहने वाले शागर सिंह ने बताया की पत्नी को प्रसव वेदना होनें पर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया था बावजूद लेबर रूम प्रभारी बबिता देवी और उनके सहयोगी लगातार हमलोगों के लाख कहनें के बावजूद प्रसव नहीं करवाया और बात बनाते रहे ।
अंततः दो दिनों के बाद जब प्रसव वेदना होंनें पर मेरी पत्नी का प्रसव करवाया गया और हमलोगों को बताया गया कि बच्चा मृत जन्मा है और इसकी मौत गर्भ में ही चौबीस घण्टे पहले हो चुकी है l

सवाल यह उठता है कि आखिर समय पर प्रसूति का प्रसव क्यों नहीं करवाया गया? पीड़ित ने कहा अगर समय पर प्रसव करवाया गया होता तो आज मेरा बच्चा जिंदा होता पर पैसे की मांग और घूसखोरी की बजह से जान बूझ कर प्रसव करवाने में देर किया गया जिससे मृत बच्चे की जन्म हुयी है।वही पीड़ित व्यक्ति ने अस्पताल उपाध्यक्ष से लेवर रूम प्रभारी बबिता देवी पर कार्यवाही करने की मांग किया है।


