लाठी-डंडों से लैस शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला

लाठी-डंडों से लैस शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमलाजेटीन्यूज़
सीवान:बिहार के सीवान जिले में शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना भी है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली मुसहर टोला में शराब बेचे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को तीन वाहनों से लगभग 15 की संख्या में पुलिसकर्मियों ने अचानक टोले में धावा बोल दिया।

शराब कारोबारियों को इसकी भनक मिलते ही वो लाठी-डंडे से लैस हो गएं और पुलिस टीम को देखते हुए उन पर धावा बोल दिया। वहीं गोरेयाकोठी पुलिस का दावा है कि उसने टोले से देसी शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान सभी कारोबारी भाग गए।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button