बूथ अध्यक्षों तथा पंचायत अध्यक्षों की बैठक संपन्न

जे.टी.न्यूज़ ,

समस्तीपुर आज बुधवार को एक निजी परिसर में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ताजपुर प्रखंड के 05 पंचायतो — अधारपुर , शाहपुर बघौनी , बाघी, ताजपुर तथा भैरोखड़ा के राजद बूथ अध्यक्षों , बूथ प्रभारियों , पंचायत अध्यक्षों तथा पंचायत प्रभारियों की बैठक हुई तथा उनके बीच मनोनयन पत्र वितरित किया गया l अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मोo अहमद रजा उर्फ मिन्टू तथा संचालन जिला राजद महासचिव सुंदेश्वर राय ने की l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि –सह – स्थानीय विधायक व राजद के प्रदेश प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बूथ अध्यक्षों व पंचायत अध्यक्षों के बीच मनोनयन पत्र वितरित किया l

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अभी भी रीढ़ की तरह मजबूत हैं और राजद के मूल सिद्धांतों पर खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह को दिशा-निर्देश देते हुए पार्टी बिहार विधानसभा चुनावों में सभी को चौंकाने वाले व सुखद परिणाम देने की स्थिति में हैं। इसलिए सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी करनी चाहिए। विधायक ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। श्री शाहीन ने कहा कि सूबे की सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में यदि महागठबंधन की सरकार बनी तो हमारा फोकस युवाओं पर होगा।

अपने उद्द्गार व्यक्त करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय जनता के बीच विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की विलक्षण कार्यशैली और मिलनसार व्यक्तित्व का ही परिणाम है कि आज भी वे जन-जन के दिलों में बसे हैं। यही कारण है कि एक ओर जहां श्री शाहीन का जनाधार और लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है तो वहीं बेहद अपनेपन से मिलने के कारण हर व्यक्ति उनका मुरीद भी हो जाता है। मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद महासचिव सुंदेश्वर राय, प्रखंड अध्यक्ष मोo अहमद रजा उर्फ मिन्टू, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो , युवा राजद के प्रदेश सचिव मोo आफो, जिला राजद नेता मोo फैयाज अहमद , बौएलाल महतो , संजय नायक , राकेश यादव , मोo आसिफ, मोo गोरे, मोo सफीउर राजा उर्फ चुन्नु, मोo ￰साजिद, मोo सादन सदरी, सुरेश राय, अशोक साह, सैयद फैसल आलम मन्नू , संदीप कुमार सहित बूथ अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्षगण मौजूद थे l

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button