विधायक रणधीर सिंह ने किया पंडुआ जलापूर्ति योजना का उद्धघाटन

जेटीन्यूज़:देवघर जिला ब्यूरो।आशुतोष झा।देवघर-सारठ विधानसभा के बहु चर्चित वर्तमान विधायक सह पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने प्रखण्ड अंतर्गत लगवा और दुम दुमि में पंडुवा जलापूर्ति योजना का विधिवत उद्धघाटन किया।वहीं मौके पर सैकड़ों की शंख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे और सभी विधायक रणधीर के इस नेक कार्य की तरिफ करते नहीं थक रहे थे ।वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अब हमलोगों को पीने की पानी के लिए परेशान नहीं होना होगा रणधीर सिंह विकास पुरुष हैं

और हर समय सारठ विधान सभा के जनता की विकास को लेकर मंथन और काम को अंजाम तक पहुंचाने में लगे रहते है। इनके द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यों की जितनी तारीफ किया जाए कम है।विधानसभा के हर क्षेत्र में अब सिर्फ और सिर्फ विकास दिखता है।मौके पर विधायक रणधीर सिंह ने कहा की विकास की रफ़्तार सारठ विधानसभा के हर क्षेत्र में जारी रहेगा ग्रामीणों की पुरानी मांग को उद्धघाटन कर पूरा कर दिया है ।सारठ विधानसभा के एक एक जनता तक जब तक विकास नहीं पहुंचेगा चेन से नहीं बैठूंगा।वहीं ग्रामीण भी जलापूर्ति योजना के उद्धघाटन से काफी खुश नजर आ रहे थे।

