सवर्ण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने संजीव सिंह

जेटी न्यूज

मधुबनी। स्थानीय भूपनारायण सिंह कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में आम लोगों सहित सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया। इस अवसर पर संजीव सिंह ने कहा कि सवर्ण मोर्चा हर जाति व धर्म के लोगों के लिए है। मोर्चा का मुख्य मकसद आर्थिक रूप से बराबरी को लेकर लड़ाई लड़ने की है। उन्होंने कहा कि बिहार में सब ने राज किया। सबकी सरकार रही लेकिन आज तक एक सुई की फैक्ट्री तक नही लगी। परिणाम हुआ कि लोग रोजी रोटी के लिए पलायन करने पर मजबूर है। अब इस लड़ाई को मधुबनी से पूरे प्रदेश में लेकर जाना है। प्रवक्ता श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर कोई समझौता नही करना मोर्चा का मुख्य मकसद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सवर्ण मोर्चा के मधुबनी प्रभारी अमरीश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में प्रभात सिंह, मनीष सिंह, रामकुमार, संजय सिंह, सन्नी सिंह, मिथिलेश सिंह, राजू, मुन्ना समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button