समस्तीपुर:-हेलीकॉप्टर को हमने ट्रैक्टर बना दिया है,भाजपा के लिए पहले महंगाई डायन थी अब क्या भौजाई है?





अमरदीप नारायण प्रसाद

 

बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ सभा कर रहे हैं राजद नेता तेजस्वी यादव. तेजस्वी ने समस्तीपुर के उजियारपुर की सभा में कहा कि लगातार 13-13 सभा करनी पड़ रही है. कभी-कभी 16 सभाएं तक हुई हैं. हेलीकॉप्टर को हमने ट्रैक्टर बना दिया है लेकिन हम लालूजी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं. उनका 16 रैली करने का रिकॉर्ड था. हम कल सिर्फ 16 सभाएं कर पाए।

एनडीए पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले और नीतीश कुमार ने 30-30 हेलीकॉप्टर मेरे पीछे लगाए हुए हैं. तेजस्वी ने कहा कि उजियारपुर की जनता जानती है कि एक बिहारी सब पर भारी तो हम ठेठ बिहारी हैं. हम सब पर भारी हैं क्योंकि बिहार की जनता हमारे साथ खड़ी है।

तेजस्वी ने कहा कि प्याज का दाम तो अब शतक मार रहा है।

बीजेपी वाले प्याज की माला पहनते थे. अब कहां गए बीजेपी वाले जरा ढूंढ़ो.

बीजेपी पर चुटकी लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भाजपा वाले गाना गाते थे महंगाई डायन…महंगाई डायन खाए जात है।

.

तेजस्वी ने फिर कहा कि अब क्या महंगाई बीजेपी की भौजाई लगती हैं.

 

यूपीए के सरकार का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब 70-80 रुपए प्याज था तो महंगाई डायन थी. अब 100 रुपए प्याज हो गया तो भौजाई हो गई है. बीजेपी झूठी पार्टी है,NDA भगाओ राज्य बचाओ भाजपा भागो देश बचाओ अब बिहार में NDA की जड़े उखड़ चुकी है।

Website Editor :- Neha kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button