हाड़ कंपाने वाली ठंड एवं वारिस से किसान आहत।

*जे०ठी०न्यूज:-*
केसरिया/पू०च०
हाड़ कंपाने वाली पछुआ हवा के साथ वर्षा होने से किसान काफी हतोत्साहित
है सोमवार को अचानक आसमान मे बादल छा गये और बूंदा-बांदी वर्षा होने लगी । सुबह में ही पछुआ हवा के कारन लोगों को ठंड का एहसास होंने लगा, दिन चढ़ने के साथ ही बादलों के ओट में सूर्य की किरणें छुप गयी और दोपहर होते ही बूंदा-बांदी वर्षा होने लगी। इससे किसानों के दिल की धड़कनें बढ़नी शुरू हो गयी।बताया जाता है कि दोपहर के बाद ही बाजार में सन्नाटा छा गया। ठंड के चलते हर वर्ग के लोग परेशान हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी किसान व दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। इस समय तमाम लोग अपने मकान सहित अन्य निर्माण कार्य ठंड के चलते बंद कर दिये हैं।मठिया के किसान रामकुमार गिरि, खिजिरपुरा निवासी राधोलाल प्रसाद, ताजपुर पटखौलिया निवासी बहादुर ठाकुर समेत कई किसान कहतें हैं बिन मौसम की बारिश होने से ठंड के साथ साथ रवि फ़सल की बुवाई काफी प्रभावित करेगा ।

Website Editor : – Neha Kumari



