जुआ खेल रहे दो जुवाड़ियों ने एक चौकीदार को किया जख्मी:  जांच में जुटी पुलिस ।

 

मखन कुमार

जेटी न्यूज

बैरिया/पश्चिम चम्पारण :- योगापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में विगत रात्रि 1:00 बजे रात में जुआ खेल रहे जुवाड़ीयो और पुलिस में झड़प हो गई। जिसमें डुमरी गांव निवासी योगापट्टी थाने के चौकीदार मदन यादव को पथराव में चोट आई। जिनका इलाज बेतिया के जीएमसीएस में चल रही हैं। ग्रामीणो ने बताया कि लगभग 1:00 बजे रात में छः से सात कि संख्या में पुलिस आये और जुवाडीयो को घेर लिया। तथा पैसा और तीन मोबाइल छीन लीए।

कुछ ही देर के बाद जुवाडीयो ने चोर-चोर कह कर चिल्लाने लगे। आवाज सुन ग्रामीण आये और चोर की आशंका में पुलीस टीम पर  हमला कर दिया। जिसमें दोनों तरफ से लोग जख्मी हो गए । इसमें एक चौकीदार भी जख्मी हो गया थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जुवाडीयो  की पहचान कर  पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button