किसानो के हित मे कार्य कर रही है सरकार : जयसवाल —–अपनी राजनिती सेकने के लिए विरोधी भ्रम फैला रहे है, किसानो के बीच। —अभिनंदन सह किसान सम्मेलन पर हुआ कार्यक्रम ।

जेटी न्यूज।
नौतन/पश्चिम चम्पारण:- सरकार से किसानो के हित को ध्यान मे रखकर कानुन को लाना चाहते रही है। कुछ विरोधी दल के लोग किसानो के बीच गलत भ्रम फैलाकर अपनी रोटी सेकने मे लगे है। उक्त बाते स्थानीय सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाँक्टर संजय जयसवाल ने गुरूवार को कमल साह हाई स्कूल नौतन के प्रांगण में आयोजित किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह मे उपस्थित कार्यकर्ताओं व किसानो के बीच कही । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के उत्थान और सम्पूर्ण विकास को लेकर कृषि बील को लागू कराने में अपनी सराहनीय प्रयास किया हैं। तथाकथित संगठन किसानों को दिग्भ्रमित कर कृषि बील के विरुद्ध संघर्ष कर रहे है जो गलत है। उन्होने नये कृषि बील के समर्थन करने के लिए किसानों से अपील किया। विधायक नारायण प्रसाद साह ने कहा कि किसानो के लिए हितकारी है कृषि बील। इसे लागू करने से किसान स्वतंत्र रूप से अपने फसलों की बिक्री कर सकते हैं ।साथ ही नये टेक्नोलाजी का भी लाभ उठा सकते हैं। किसानों को अपने फसल बिक्री में बिचौलिये और दलालो की चक्कर से मुक्ति मिलेंगी। कहा कि एमएसपी का लाभ अगर लेना है, तो किसानों को कृषि बील का समर्थन करना चाहिए। कार्यक्रम मे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व सभी वरीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत फुल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ, जनक चमार, अजय पांडेय, देविदयाल प्रसाद,उपेन्द्र सिह,बाबुसाहेब पांडेय, पन्नालाल साह,चंद्रमा सिह,आदि ने संबोधित कर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह ने किया तथा संचालन रूपकलाल श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सुशील जयसवाल,महेन्द्र साह,राजेश तिवारी,अशोक जयसवाल, राजकिशोर ठाकुर, उमेश पांडेय,बलिराम दुबे,प्रमोद सिह,रिकी गुप्ता सहित सैकड़ो किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Website Editor :- Neha Kumari

