*गैस का सिलेन्डर फटने से चार घर जलकर हुआ राख*

जेटी न्यूज।
*नौतन/पश्चिम चम्पारण:-* स्थानीय अंचल क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार मे मंगलवार की रात्रि खाने बनाने के क्रम में गैस का सिलेन्डर फटने से लगी आग से चार घर, दो बकरियां सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया।
सूत्रों के अनुसार पता चला कि भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार मे पूर्व पंचायत समिति स्व: संजय यादव के घरों में मंगलवार रात्रि खाना बनाने के दौरान गैस का सिलेन्डर फटने से आग लग गई। जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय अंचलाधिकरी को इसकी सूचना दी गई तो अगनीशामक यंत्र तथा ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं इस खबर को सुनते ही जिला परिषद् क्षेत्र संख्या 37 के भावी प्रत्याशी रविन्द्र नाथ मिश्रा, उपेन्द्र सिंह तथा पूर्व जिला परिषद् मनोज सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, भगवानपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमरजीत यादव सहित दर्जनों प्रत्याशीयों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद करनें का अश्वाशन दिया। तथा स्थानीय अंचलाधिकरी से मिलकर उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। इस संदर्भ में स्थानीय अंचलाधिकरी कुमार भास्कर नें बताया की राजस्व कर्मचारी से जांच कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा।।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button