विधायकों पर हमला मामले में कार्रवाई न हुई तो कोर्ट जाएंगे : प्रेमचंद

जेटी न्यूज़
पटना :
कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने आरोप लगाया है कि विधायकों पर हमला करने वालों को राज्य सरकार बचा रही है। कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगे। शनिवार को जारी बयान में श्री मिश्र ने कहा है कि विधायकों पर हमला और पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होना अनुचित है। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मामले को संज्ञान में लेना सार्थक पहल है। उन्होंने इस मामले में शामिल कर्मियों की बर्खास्तगी की भी मांग की। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से आग्रह किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिले, संघर्ष जारी रखा जाए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button