प्रो. मंजरी बनी वर्शर, प्रधानाचार्य समेत प्राध्यापकों एवं छात्रो मे खुशी
प्रो. मंजरी बनी वर्शर, प्रधानाचार्य समेत प्राध्यापकों एवं छात्रो मे खुशी

जेटी न्यूज़
पटोरी सोमवार को स्थानीय एएनडी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापिका प्रो. मंजरीनाथ को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा बर्शर के पद पर मनोनीत किया गया है ।

उक्त जानकारी देते हुए उक्त कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जयशंकर प्रसाद ने बताया कि उक्त मनोनयन से कॉलेज के विकास को एक नई गति प्रदान होगी । इसके लिए प्राचार्य डॉ. प्रसाद समेत कॉलेज के सभी प्राध्यापक समेत कॉलेज कर्मी एवं छात्र छात्राओं ने कुलपति डॉ. सिंह को जहाँ धन्यवाद दिया है वही प्रो. मंजरी को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है ।
Website editor :-savita maurya

